केशकाल | बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को बनाएंगे मजबूत, केशकाल विधानसभा से मिलेगी 25000 वोटों की लीड- नीलकंठ टेकाम

Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- भारतीय जनता पार्टी विधानसभा मुख्यालय केशकाल के कार्यालय में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केशकाल विधानसभा की कोर कमेटी व चुनाव संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें मुख्य वक्ता नीलकंठ टेकाम विधायक केशकाल, विधानसभा संयोजक प्रवीण सिंह बदेशा, मार्गदर्शक संतोष कटारिया, राजेंद्र नेताम, किशन पांडे, महामंत्री द्वय तरुण साना, आकाश मेहता, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा, प्रकोष्ठों के सदस्य शामिल हुए।

इस दौरान मुख्य वक्ता नीलकंठ टेकाम ने बूथ स्तर पर जाकर भाजपा के लिए कैसे वोट बढ़ाया जाए उसके लिए रूपरेखा बताई गई। साथ ही कमजोर बूथों को भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्तओं को जिम्मेदारी लेने को निवेदन किया। उन्होंने इस लोकसभा चुनाव में केशकाल विधानसभा से 25000 वोटों की लीड दिलाने कार्यकर्ताओ को मेहनत करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *