Rape In CG | नानी घर जा रही नाबालिग लड़की के अपहरण कर अनाचार

Spread the love

Rape In CG | Kidnapping and committing incest of a minor girl who was going to her grandmother’s house.

दुर्ग। दुर्ग जिला में एक नाबालिग लड़की के साथ अनाचार का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की अपने घर से नानी के घर पैदल जा रही थी, तभी मोहल्ले में रहने वाले युवक ने उसे जबरन अपने घर ले जाने के बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी ने रेप की घटना का खुलासा करने पर लड़की को जान से मारने की भी धमकी दी थी। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

रेप का ये मामला जेवरा सिरसा चौकी इलाके का है। जानकारी के मुताबिक सिरसाखुर्द की रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ मोहल्ले में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि होलिका दहन की रात नाबालिग लड़की अपने घर से पास ही रहने वाली नानी के घर पैदल जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपी रोहित मरई नामक युवक ने उसे रोक लिया और जबरदस्ती अपने घर ले जाकर रेप किया। घटना के बाद लड़की अपनी नानी के घर पहुंची और उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी।

इसके बाद नाबालिग ने परिजनों के साथ जेवरा सिरसा पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया गया। उधर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराये जाने के बाद आरोपी रोहित लगातार फरार चल रहा था। पुलिस की टीम द्वारा आरोपी रोहित का रायपुर और दुर्ग में तलाश किया। गुरुवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वह अपने घर आया हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत मामला दर्ज कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *