CM विष्णुदेव साय आज प्रदेश अध्यक्ष सिंह देव के हाथों सदस्यता लेकर करेंगे अभियान का शुभारंभ

Spread the love

रायपुर। भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हाथों सदस्यता ग्रहण कर किया। प्रदेश में  आज  इस अभियान का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के हाथों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदस्यता ग्रहण  करेंगे।

सदस्यता अभियान प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं और जनता में जबरदस्त उत्साह है। छत्तीसगढ़ सदस्यता के मामले में अपना पुराना रिकॉर्ड जरूर तोड़ेगा। अभियान को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। अभियान सर्वस्पर्शी होगा, हर बूथ चाहे वह कितने भी दुर्गम क्षेत्र में हो, वहां से भी सदस्य बनाए जाएंगे, हर क्षेत्र, हर समाज, हर वर्ग के लोग, युवा, महिला, बुजुर्ग सभी बड़ी संख्या में भाजपा के सदस्य बनेंगे।भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि इस दौरान पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू सहित पार्टी पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, विधायक, सांसद उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *