Cg Weather Update | छत्तीसगढ़ में फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Spread the love

Cg Weather Update | There will be severe cold again in Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम उतार-चढ़ाव जारी है। ऐसे में मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में रात का पारा 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। उत्तर से आ रही हवाएं सरगुजा संभाग से होते हुए दक्षिण छत्तीसगढ़ की ओर आएगी, जिसके चलते अब ठंड बढ़ेगी। शुक्रवार को बलरामपुर जिला सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं दंतेवाड़ा सबसे गर्म रहा। यहां दिन का पारा 31.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

5 डिग्री पहुंचा तापमान –

सरगुजा संभाग के पाट क्षेत्र मैनपाट एवं सामरी पाट में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया है। पिछले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री से ज्यादा की गिरावट आई है।

रायपुर का तापमान ज्यादा –

रायपुर में न्यूनतम पारा 18.3 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा था। पेंड्रा में 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक हवाएं चलती रहीं। बिलासपुर में शुक्रवार को 15.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दुर्ग जिले में शुक्रवार को 16.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *