Cg News | एक्स बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग मिलकर किया नाबालिग का गैंगरेप

Spread the love

CG News | Ex-boyfriend along with friends gang-raped a minor

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक लड़की का एक्स बॉयफ्रेंड था, जिससे लड़की ने अपना ब्रेकअप कर लिया था। इसी बात से नाराज युवक ने अपने साथियों के साथ लड़की का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। पीड़ित लड़की की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है।

गैंगरेप की ये वारदात बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की प्राइवेट जॉब करती है। घटना के दिन वह शाम के वक्त अपने काम के बाद घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान उसका एक्स बाॅयफ्रेंड अपने दो साथियों के साथ पहुंचा। उससे बातचीत करते हुए उसे अपने झांसे में लेकर बाइक पर बैठाकर उसे एक मकान में ले गए। पीड़िता की माने तो आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। उधर लड़की के पूरी रात घर नहीं पहुंचने से परेशान परिजन उसकी तलाश में जुट गये। बुधवार की सुबह आरोपियों के चंगुल से छूटकर लड़की जब अपने घर पहुंची, तब उसने आपबीती बताई।

उसने बताया कि तीन लड़के उसे उठाकर ले गए थे। रात में उसे बंधक बनाने के बाद उसके साथ मारपीट करने के बाद गैंगरेप किया गया। पीड़ित लड़की ने अपने परिजनों के साथ कोतवाली थाना पहुंचकर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस ने तुरंत ही इस मामले में एक्शन लेते हुए वारदात में शामिल दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि लड़की का इस वारदात में शामिल एक आरोपी के साथ अफेयर चल रहा था। बाद में लड़की ने उससे ब्रेकअप कर लिया। जिससे वो आरोपी युवक नाराज हो गया और उसने लड़की से बदला लेने के लिए दोस्तों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर तीसरे आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *