CG NEW GOVERNOR OATH CEREMONY:नए राज्यपाल रमेन डेका का शपथ ग्रहण समारोह आज

Spread the love

रायपुर। मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  राजभवन में मुलाकात की। मुख्यमंत्री  साय ने मनोनीत राज्यपाल  डेका से प्रदेश के हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने मनोनीत राज्यपाल का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानन्द भी उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका प्रदेश के 10 वें राज्यपाल के रूप में  आज प्रातः 10ः15 बजे राजभवन के दरबार हॉल में शपथ लेंगे। मनोनीत राज्यपाल को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा शपथ दिलायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *