CG ब्रेकिंग : सीएम विष्णु देव साय ने भोरमदेव में कावड़ियों पर की पुष्प वर्षा…श्रद्धालुओं का बढ़ा उत्साह

Spread the love

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कबीरधाम जिले के भोरमदेव में शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा साथ थे। मुख्यमंत्री ने आज भोरमदेव में सावन सोमवार के अवसर पर हजारों की संख्या में पहुंचे शिव भक्तों, जो सैकड़ों किलोमीटर पैदल यात्रा कर शिवजी का जल अभिषेक करने आए हैं, पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। यह आयोजन छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहा है, जब प्रदेश के मुखिया स्वयं कावड़ियों पर पुष्प वर्षा किये।

छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक क्षण

मुख्यमंत्री द्वारा पुष्प वर्षा का यह क्षण श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक रहा। पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री स्वयं कावड़ियों पर पुष्प वर्षा किये, जिससे श्रद्धालुओं का उत्साह और भी बढ़ गया। इस आयोजन से छत्तीसगढ़ की धार्मिक परंपराओं और संस्कृति को और भी सशक्त बनाएगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुए थे। वहीं CM आज भोरमदेव मंदिर में दर्शन कर भगवान महादेव का आशीर्वाद भी लेंगे । कवर्धा से राजनांदगांव में निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने जिले जशपुर के कल्याण आश्रम जायेंगे उसके बाद सीएम अपने गृहग्राम बगिया जायेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *