Cg Big News | अगवा किए गए चारों मजदूरों को नक्सलियों ने किया रिहा, परिजनों ने लगाई थी रिहाई की गुहार

Spread the love

CG Big News | Naxalites released the four kidnapped laborers, their family members had requested for their release

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में अगवा किए गए चारों मजदूरों को नक्सलियों ने रिहा कर दिया है, जिसके बाद निजाम ने अपने परिवार को कॉल किया है। दरअसल, परिजनों ने नक्सलियों से रिहाई की अपील की थी।

बता दें, सुकमा जिले के जगरगुंडा इलाके से नक्सलियों ने 4 लोगों को अगवा कर लिया था। ये दोनों मजदूर टेकलगुड़ा जोन्नागुड़ा में जल जीवन मिशन का काम करने पहुंचे थे। टेकलगुड़ा जगरगुंडा इलाके में मस्तानपारा के रहने वाले दो मजदूर लतीफ़ और निज़ाम के साथ-साथ दो जेसीबी ऑपरेटर जल जीवन मिशन के काम में लगे हुए थे। इस दौरान नक्सलियों ने उन्हें अगवा कर लिया था। मजदूरों के परिजनों ने नक्सल संगठन से उन्हें जल्द छोड़ने की अपील की थी।

जवानों ने ध्वस्त किया था नक्सली स्मारक –

9 फरवरी को बीजापुर जिले में ही जिला बल और केरिपु 168 BN के जवानों ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत नक्सलियों के स्मारक पर बुलडोजर चलाया था। बासागुड़ा के नेण्ड्रा इलाके में नक्सलियों ने 3 स्मारक बनाए थे। जवानों ने उन्हें ध्वस्थ कर दिया था।

‘लोन वर्राटू’ घर वापसी अभियान के तहत किया था सरेंडर –

9 फरवरी को ही दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने SP और CRPF अधिकारियों के सामने सरेंडर किया था। दोनों नक्सलियों ने लोन वर्राटू घर वापसी अभियान के तहत सरेंडर किया। इस अभियान के तहत अब तक 170 ईनामी नक्सली सहित कुल 669 नक्सलियों ने सरेंडर किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *