Cg Big News | यशवंत कुमार को राज्य सरकार ने नियुक्त किया राज्यपाल का सचिव

Spread the love

CG Big News | Yashwant Kumar appointed as Secretary to the Governor by the State Government

रायपुर। अमृत खलको को राज्यपाल के सचिव पद से हटा दिया गया है। राज्य सरकार ने यशवंत कुमार को राज्यपाल के सचिव का एडिश्नल चार्ज दिया है। 2007 बैच के IAS यशवंत कुमार अभी संचालक ग्रामोद्योग, अतिरिक्त प्रभार प्रबंध संचालक छग हस्तशिल्पविकास बोर्ड, प्रबंध संचालक हाथकरघा विकास एवं विपणन संघ मर्यादित, प्रबंध संचालक खादी एवं ग्रामोद्योग हैं। उन्हें मौजूदा कर्तव्योंके साथ–साथ सचिव राज्यपाल का एडिश्नल चार्ज दिया गया है।

अमृत खलको रिटायरमेंट के बाद से ही संविदा नियुक्ति पर थे। पिछले दो फेरबदल में भी अमृत खलको पद पर बने हुए थे, लेकिन अबराज्य सरकार ने नया फेरबदल किया है। आपको बता दें कि PSC विवाद की वजह से भी अमृत खलकों को हटाये जाने की अटकलेंलग रही थी।आपको बता दें कि PSC-21 परीक्षा भर्ती की सीबीआई जांच के लपेटे में आ रहे राजभवन के सचिव श्री खलखो की विदाईकी अटकलें काफी दिनों से लग रही थी। विवादित परीक्षा में खलको के पुत्र, पुत्री के चयन पर भी उंगली उठाई गई है। शासन ने इसभर्ती की सीबीआई जांच का फैसला लिया है। ऐसे में खलको का राजभवन में रहना उचित नहीं माना जा रहा था। आज उन्हें हटाने काआदेश आखिरकार जारी हो गयी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *