Big News For CG | 2 मंत्रियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां ..

Spread the love

Big News For CG | Additional responsibilities to 2 ministers..

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आचार संहिता लगने से पहले छत्तीसगढ़ के अधिकारी कर्मचारियों के तबादले के आलावा मंत्रियों के विभगों को भी अतिरिक्त विभागों का प्रभार सौंपा है। इस कड़ी में सरकार ने दो मंत्रियों लखनलाल देवांगन व दयालदास बघेल को लोकसभा चुनाव के दौरान अतिरिक्त जिम्मेदारियां निर्वाहन करने का अवसर दिया है। चुनाव समाप्ति के बाद इन मंत्रियों को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर नई पदस्थापना करने की संभावना है।

वर्तमान में लखनलाल देवांगन के पास वाणिज्य एवं उद्योग तथा श्रम विभाग हैं। नए आदेश के अनुसार देवांगन को श्रम कल्याण मंडल तथा छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरशन लिमिटेड के अध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया है। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल को छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम रायपुर का प्रभार भी सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *