दीपक साहू की रिपोर्ट
धमतरी। 24 घण्टे का जिला स्तरीय श्री दुर्गा चालीसा अखण्ड पाठ का आयोजन योगीराज शक्तिपुत्र महाराज के व्दारा विश्व शांति, जनकल्याण, सामाजिक सद्भावना धर्मरक्षार्थ आत्मोत्थान के लिए पुरानी कृषि उपज मंडी कुरूद में नशा मुक्ती जनजागरण सद्भावना रैली निकाल नगर भ्रमण किया। रविवार को समापन अवसर पर कुरूद पहुंची भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा बहन संध्या दीदी ने कहा कि पूरे ब्रह्माण्ड की जननी है और उसी मां की आराधना करने से जीवन बदलते देखे हैं। धर्म पथ से विमुख हो चुके हैं, जिसका धर्म से विश्वास हिल गया है उस पर माता जगत जननी की जोत जलाने आए हैं। गुरुदेव ने मानव का कर्तव्य बताया। धर्म रक्षा की सीख दी। इसी भारत भूमि में श्रीराम, श्रीकृष्ण जन्म लिए है और इसी धरती पर शक्तिपुत्र महाराज जन्म लेकर 25 वर्षों से मां जननी की गुणगान हो रहा है जहा हजारों श्रद्धालु ने गुरु की आशीर्वाद से नशमुक्त, सुखमय जीवन यापन कर रहे है। मानव की सबसे बड़ी सेवा मानवता है। धर्म जीवन देता है, धर्म देना सिखाता है, लेना नही। आगे संध्या दीदी ने कहा कि धर्म का पालन करना और दूसरे के धर्म का सम्मान करना यही सबसे बड़ा धर्म है इसी मार्ग पर चलकर हम भारत को एक कर पाएंगे हम अपनी संस्कृति को एक कर पाएंगे यही भारत की सुंदरता रही है। पूजा पाठ कर लेना ही धर्म नहीं है अपने जीवन को साधनामय बना देना, हमारा हर एक कर्म मानवता की सेवा के लिए हो धर्म की रक्षा के लिए हो राष्ट्र की सेवा के लिए हो तभी हम कर्मयोद्धा कहलाएंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी ने कहा कि नशा मुक्त व्यक्ति में परोपकार, दया, सेवा की भावना जागृत होते हैं समाज के लिए सेवक बनते हैं। यह संस्था जीवन जीने की कला सिखाती हैं जिससे आने वाली पीढ़ी का भविष्य तर जाते हैं। वही दौरान कार्यक्रम में कुरूद, भखारा, मगरलोड, धमतरी, नगरी, रायपुर सहित प्रदेश के हजारों लोग उपस्थित होकर इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभायी।