प्रधान संपादक नीरज गुप्ता
गीदम- नगर पंचायत चुनाव हेतु भाजपा ने 26 जनवरी रविवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव एवं संगठन मंत्री पवन साय की सहमति से बस्तर संभाग के नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्यासीयो की घोषणा की है। जिसमें गीदम नगर पंचायत हेतु रजनीश सुराना के नाम पर मोहर लगा दी है। आपको बता दे कि रजनीश सुराना गीदम नगर के व्यापारी संघ के अध्यक्ष भी रह चुके है। लिस्ट जारी होने के बाद से रजनीश सुराना के समर्थकों में खुशी का माहौल है।
वही रजनीश सुराना ने भाजपा के शिर्ष नेताओ और कार्यकर्ताओं का आभार माना है।