Breaking : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर, सुरक्षाबलों ने महाराष्ट्र बॉर्डर पर 12 नक्सलियों को मार गिराया, दो जवान घायल

Spread the love

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहाँ छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षाबल के जवानों ने 5 घंटे तक चले मुठभेड़ में 12 माओवादियों को मार गिराया हैं। वहीं इस मुठभेड़ में दो जवानों को गोली लगी है, जिन्हें एयरलिफ्ट कर गढचिरौली मुख्यालय लाया गया है। पूरे इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है।

जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में डीवीसी लेवल के हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं। जिनके शवों के साथ-साथ जवानों ने हथियार भी बरामद किए है। मारे गए नक्सलियों पर महाराष्ट्र शासन की ओर से 51 लाख का इनाम घोषित था। वहीं घायल जवानों को एंबुलेंस के माध्यम से बांदे लाया गया. जहां से हेलीकाप्टर से उचित इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *