भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं महापौर संजय पांडे ने जगदलपुर में लाखों के विकास कार्यों का किया शुभारंभ
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने 71 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का क्षेत्रवासियों को दी सौगात
शहरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग भंगाराम चौक से माता मंदिर मार्ग पथरागुड़ा तक मजबूतीकरण कार्य की मांग हो रही पूरी
व्यवस्थित जगदलपुर शहर का संकल्प साकार रूप ले रहा, जनता की जरूरी मांगों को पूर्ण करना प्राथमिकता : किरण देव
जगदलपुर। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में नगर पालिक निगम में लाखों के विकास कार्यों का क्षेत्रवासियों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने दी सौगात। जगदलपुर की जनता की बहुप्रतीक्षित मांग भंगाराम चौक से माता मंदिर पथरागुड़ा मजबूतीकरण निमार्ण कार्य लंबाई 600 मीटर लागत 71.04 लाख रूपए का विधिवत शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत शुभारंभ किया गया।
शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान जनमानस संबोधित करते हुये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि जनता की बहुप्रतीक्षित मांग आज पूरी हो रही है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद महज 15 महीने में देवतुल्य जनमानस के लिए लगातार चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। जनता के मांग के अनुरूप विकास होंगे। विकास में राशि की कमी नहीं होगी। वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा प्रदेश में सुशासन तिहार शहर से लेकर गांव गांव तक शासन प्रशासन जनता तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का निराकरण करने का कार्य कर रही है।
हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं मंत्रीगण लगातार अकास्मिक निरीक्षण कर जनता के बीच पहुंच उनके समस्याओं का समाधान करने एवं उनके बातों को सुनकर उनके समस्या को संज्ञान में लेकर पूरा करने का कार्य कर रहे हैं । श्री देव ने कहा हमारा सपना अब साकार होने लगा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश में सभी क्षेत्रों में विकास की गंगा बह रही है।
हमारे शहर विकास के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व उप मुख्यमंत्री अरूण साव का सहृदय आभार व्यक्त करते हैं। भंगाराम चौक से माता मंदिर तक मार्ग की क्षेत्र के देवतुल्य जनता की वर्षो पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग रही है । जिसके कार्य का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। इस सड़क के निर्माण से जनता को यातायात बाधित की समस्या से निजात मिलेगा।
सड़क निर्माण से दुर्धटना नहीं होगी। हमारी सरकार जनता के मांग के अनुरूप लगातार क्षेत्र का विकास कार्य कर रही है। श्री देव ने कहा विकास कार्य में राशि की कमी नहीं होगी, दृढ़ संकल्प के साथ विकास कार्य होंगे, हमारी 15 महीने की भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र में विकास के आयाम स्थापित किए हैं। शिक्षा , स्वास्थ्य,सड़क, पानी, बिजली व अन्य व्यवस्थाओं को जनता तक पहुंचाना हमारा दायित्व है। जनता के अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते विकास कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने का कार्य किया जायेगा। जनता के मंशा के अनुरूप विकास कार्य होंगे।
देव ने संबंधित विभाग को तय समय सीमा व गुणवत्ता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
वहीं महापौर श्री संजय पांडे ने भी क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुये कहा कि जनता की बहुप्रतीक्षित मांग आज माननीय विधायक जी के नेतृत्व में पूरी हो रही है। शहर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के नेतृत्व में चौमुखी विकास हो रहे हैं । नगर निगम क्षेत्र में जनता को मूलभूत सुविधा देना हमारा दायित्व है।
इस दौरान निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन,एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, राणा धोष, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा,राणा धोष , त्रिवेणी रंघारी, संजय विश्वकर्मा,एवं पार्षद हरिश पारेख पितामह नायक विधाशरण तिवारी,,नगर अध्यक्ष प्रकाश झा, आरेंद्र सिंह, मनोहर तिवारी, अतुल सिम्हा ,यशवर्धन राव, दयावती देवांगन, रीना धोष विक्रम यादव, शशिनाथ पाठक,तथा काफी संख्या में जनमानस उपस्थित थे।