जगदलपुर में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने बैठक ली

Spread the love

छत्तीसगढ़ के । पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में आयोजित बैठक में बस्तर सांसद से लेकर बस्तर जिले के अलग-अलग विधानसभा के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि एक मंच पर जुटे।

अजय जामवाल ने कहा कि, जनता की सेवा यानी ईश्वर की सेवा करना है। जनता ही जनार्दन है। ऐसा पावन कार्य करने का अवसर आप सभी को जनप्रतिनिधि के रूप में मिला है। उन्होंने कहा क्षेत्र के बेहतर विकास के लिए, समाज में सकारात्मक बदलाव लाने, जनता के हित में निरंतर कार्य करें, पूरी ऊर्जा लगाएं।भाजपा के जनप्रतिनिधि के रूप में कर्मठता से न्याय पूर्ण कार्य करें। संगठन को भी सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दें। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करने पर भारतीय सेना पर गर्व जताया है।

पवन साय बोले – एकजुटता जरूरी

बैठक में मौजूद भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने सरकार के बेहतर कामकाज के लिए उनके सुझाव लिए। उन्होंने कहा कि सभी को एकजुटता के साथ कार्य करना है।

छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार है। प्रदेश में भाजपा सरकार के सुशासन का लाभ सीधे जनता को मिले, सभी को समर्पित भाव से इस उद्देश्य से कार्य करना है।

पाकिस्तान के नापाक इरादों को सेना कर रही नाकाम – किरण सिंहदेव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बैठक में कहा कि, भारत की सीमा में पाकिस्तान के नापाक इरादों को नाकाम करने वाली भारतीय सेना के अद्भुत शौर्य और पराक्रम का अभिनंदन करता हूं।

उन्होंने कहा कि देश को नुकसान पहुंचाने की मंशा रखने वाले पाकिस्तान को भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। यह हम देशवासियों के लिये गर्व का क्षण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *