Aaj Ka Panchang 1 April 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार 1 अप्रैल 2025, मंगलवार को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। यह तिथि 1 अप्रैल सुबह 05:42 से 2 अप्रैल सुबह 02:32 तक रहेगी। आज मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करना न भूलें। आज वरद चतुर्थी भी है। साथ ही चैत्र नवरात्री का तीसरा दिन है और मां के चंद्रघंटा स्वरुप की पूजा की जानी है। पंचांग के अनुसार आज 1 अप्रैल को सूर्य मीन राशि में रहेगा। वहीं चन्द्रमा शाम 04:30 तक मेष राशि उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा। जानते है आज के शुभ मुहूर्त, शुभ योग-नक्षत्र और राहुकाल समय।
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय -1 अप्रैल 2025
(Suryoday or Suryast Time 1 April 2025)
- सूर्योदय का समय – 1 अप्रैल सुबह 6:22 बजे।
- सूर्यास्त का समय – 1 अप्रैल शाम 6:38 बजे।
- चन्द्रोदय का समय -1 अप्रैल सुबह 8:11 बजे।
- चन्द्रास्त का समय – 1 अप्रैल रात्रि 10:06 बजे।
शुभ योग और नक्षत्र -1 अप्रैल 2025
(Shubh Yog Aur Nakshatra 1 April 2025)
- विष्कुम्भ योग – 31 मार्च दोपहर 01:45 से 1 अप्रैल सुबह 09:47 तक।
- प्रीति योग – 1 अप्रैल सुबह 09:47 से 2 अप्रैल सुबह 06:07 तक।
- भरणी नक्षत्र – 31 मार्च दोपहर 01:45 से 1 अप्रैल सुबह 11:06 तक।
- कृत्तिका नक्षत्र – 1 अप्रैल सुबह 11:06 से 2 अप्रैल सुबह 08:49 तक।
शुभ और अशुभ काल -1 अप्रैल 2025
(Shubh Aur Ashubh Kaal 1 April 2025)
- अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:06 से दोपहर 12:55 तक।
- अमृत काल – सुबह 06:50 से सुबह 08:15 तक।
- ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04:45 से सुबह 05:33 तक।
- राहू काल – दोपहर 3:34 से शाम 5:06 तक।