रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा व भारतीय पुलिस सेवा के बाद अब भारतीय वन सेवा के 35 अधिकारियों के प्रभार बदल दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की हरी झंडी के बाद राज्य शासन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। इस फेरबदल में 20 वनमंडलों के वनमंडलाधिकारी बदले गए हैं। इनमें से ज्यादातर वन मंडलाधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर शासन स्तर पर शिकायतें मिलीं थीं। वहीं, कुछ अधिकारी लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे हुए थे। वन विभाग के आदेश के मुताबिक आलोक कुमार तिवारी को खैरागढ़ से उप वन संरक्षक अरण्य भवन नवा रायपुर, विवेकानंद झा को बलरामपुर से अरण्य भवन नवा रायपुर, सतोविशा समाजदार को अरण्य भवन नवा रायपुर से प्रभारी मुख्य वन संरक्षक वन्यप्राणी व उदंती-सीतानदी टायर रिजर्व रायपुर, स्टायलो मंडावी को रायगढ़ से प्रभारी मुख्य वन संरक्षक वन्यप्राणी व क्षेत्र संचालक इंद्रावती टायगर रिजर्व जगदलपुर, गुरुनाथन एन. को केशकाल से प्रभारी वन संरक्षक (भूप्रबंध) अरण्य भवन नवा रायपुर, प्रियंका पांडेय को जांजगीर-चांपा से उप वन संरक्षक अरण्य भवन नवा रायपुर, प्रणय मिश्रा को अरण्य भवन नवा रायपुर से संयुक्त सचिव वन विभाग मंत्रालय, गणवीर धम्मशील को संचालक-सह-डीएफओ जंगल सफारी रायपुर से डीएफओ बलौदाबाजार, रमेश कुमार जांगड़े को कोण्डागांव से राज्य लघुवनोपज संघ नवा रायपुर और पंकज राजपूत को महासमुंद से डीएफओ खैरागढ़ पदस्थ किया गया है।
इसी प्रकार प्रभारक खलखो बैकुंठपुर से प्रभारी वन संरक्षक सरगुजा अंबिकापुर, अरविंद पी.एम. कोरबा से डीएफओ रायगढ़, मयंक पांडेय मंत्रालय से डीएफओ महासमुंद, सत्यदेव शर्मा बिलासपुर से राज्य वन विकास निगम नवा रायपुर, जितेंद्र कुमार उपाध्याय जशपुर से डीएफओ धरमजयगढ़, संजय कुमार यादव मुंगेली से राज्य वन विकास निगम नवा रायपुर, शमा फारूकी जगलदपुर से उप वन संरक्षक अरण्य भवन नवा रायपुर, प्रेमलता यादव बिलासपुर से उप वन संरक्षक अरण्य भवन नवा रायपुर, दिव्या गौतम जगदलपुर से डीएफओ केशकाल, मयंक अग्रवाल बलौदाबाजार से डीएफओ कोरबा, चूड़ामणी सिंह कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान जगदलपुर से डीएफओ दक्षिण कोण्डागांव, अभिषेक जोगावत धरमजयगढ़ से डीएफओ सरगुजा अंबिकापुर, आलोक कुमार बाजपेयी कांकेर से डीएफओ बलरामपुर, थेजस शेखर सरगुजा से संचालक-सह-डीएफओ जंगल सफारी रायपुर, शशि कुमार कवर्धा से डीएफओ जशपुर, रौनक गोयल मरवाही से डीएफओ कांकेर, ग्रीष्मी चांद अरण्य भवन नवा रायपुर से डीएफओ मरवाही, चंद्रशेखर शंकर सिंह दुर्ग से डीएफओ कोरिया बैकुंठपुर और अभिनव कुमार बिलासपुर से डीएफओ मुंगेली पदस्थ किए गए हैं। इसके अलावा हिमांशु डोंगरे को राजिम से डीएफओ जांजगीर-चांपा, निखिल अग्रवाल को जशपुर से डीएफओ कवर्धा, नीरज को मनेंद्रगढ़ से डीएफओ बिलासपुर, अक्षय दिनकर को कसडोल से डीएफओ सुकमा, दीपेश कपिल को अंबिकापुर से डीएफओ दुर्ग व एस. नवीन कुमार को रायगढ़ से संचालक कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान जगदलपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।