Aaj Ka Panchang 26 April 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार 26 अप्रैल 2025, शनिवार को बैशाख माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। यह तिथि 25 अप्रैल सुबह 11:45 से 26 अप्रैल सुबह 08:28 तक रहेगी। आज शनिवार को हनुमान जी और शनिदेव की पूजा करना न भूलें। आज मास शिवरात्रि भी रहेगी, इसलिए शिवालय जाकर जलाभिषेक जरूर करें। पंचांग के अनुसार सूर्य 26 अप्रैल मेष राशि में रहेगा। वहीं चंद्रमा 27 अप्रैल सुबह 03:38 तक मीन राशि उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा। जानते है आज के शुभ मुहूर्त, शुभ योग-नक्षत्र और राहुकाल समय।
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय -26 अप्रैल 2025
(Suryoday or Suryast Time 26 April 2025)
- सूर्योदय का समय – 26 अप्रैल सुबह 6:01 बजे।
- सूर्यास्त का समय – 26 अप्रैल शाम 6:48 बजे।
- चन्द्रोदय का समय -26 अप्रैल सुबह 4:36 बजे।
- चन्द्रास्त का समय – 26 अप्रैल शाम 5:24 बजे।
शुभ योग और नक्षत्र -26 अप्रैल 2025
(Shubh Yog Aur Nakshatra 26 April 2025)
- वैधृति योग – 25 अप्रैल दोपहर 12:30 से 26 अप्रैल सुबह 08:41 तक।
- विष्कुम्भ योग – 26 अप्रैल सुबह 08:41 से 27 अप्रैल सुबह 04:35 तक।
- उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र – 25 अप्रैल सुबह 08:53 से 26 अप्रैल सुबह 06:27 तक।
- रेवती नक्षत्र – 26 अप्रैल सुबह 06:27 से 27 अप्रैल सुबह 03:38 तक।
शुभ और अशुभ काल -26 अप्रैल 2025
(Shubh Aur Ashubh Kaal 26 April 2025)
- अभिजीत मुहूर्त – सुबह 11:59 से दोपहर 12:50 तक।
- अमृत काल – सुबह 01:31 से सुबह 02:56 तक।
- ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04:24 से सुबह 05:12 तक।
- राहुकाल – सुबह 9:12 से सुबह 10:48 तक।