CG : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.65 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love
बस्तर : जिले में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में भानपुरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 4.65 लाख रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब जब्त की और आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के निर्देशन में पुलिस टीम ने नंदपुरा डोंगरीपारा गांव में छापा मारकर लखेश्वर कश्यप (35 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी अपने घर में भारी मात्रा में मध्यप्रदेश निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब का भंडारण कर बिक्री की तैयारी में था।
जब्त शराब का विवरण:
•मैकडावल नंबर 1 – 10 पेटी (86.4 बल्क लीटर)
•गोवा व्हिस्की – 60 पेटी (540 बल्क लीटर)
•गोवा व्हिस्की (खुली पेटी) – 28 पौवे (5.04 बल्क लीटर)
•कुल जब्त शराब: 631.44 बल्क लीटर
•कुल कीमत: ₹4,65,820/-
पुलिस ने आरोपी के घर से एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया। आरोपी लखेश्वर कश्यप के खिलाफ थाना भानपुरी में अपराध क्रमांक 26/2025, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आज न्यायालय जगदलपुर में पेश किया गया। पुलिस अब इस तस्करी से जुड़े अन्य संभावित लिंक की भी जांच कर रही है।
रेड टीम में शामिल अधिकारी:
•निरीक्षक अमित पद्मशाली (थाना प्रभारी)
•उप निरीक्षक शत्रुघ्न नाग
•सहायक पुलिसकर्मी – राधेलाल कोर्राम, महेंद्र मुकेश शोरी, छबिलाल सोम, फगनू कश्यप, शिवचरण पैकरा, तरुण बैध, शशिकला भगत
पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि अपराध पर सख्त नियंत्रण लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *