रामकुमार भारद्वाज
कोण्डागांव :- नगर पंचायत चुनाव हेतु भाजपा ने 26 जनवरी रविवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव एवं संगठन मंत्री पवन साय की सहमति से बस्तर संभाग के नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्यासीयो की घोषणा की है। जिसमें फरसगांव नगर पंचायत हेतु प्रशांत पात्र और केशकाल नगर पंचायत हेतु गोपाल बघेल के नाम पर मोहर लगा दी है। आपको बता दे कि प्रशांत पात्र फरसगांव नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद रह चुके है। लिस्ट जारी होने के बाद से प्रशांत पात्र के समर्थकों में खुशी का माहौल है।
वही प्रशांत पात्र ने भाजपा के शिर्ष नेताओ और कार्यकर्ताओं का आभार माना है।